हमारी टीम

वे शोधकर्ता, लेखक और विचारक जिनके समर्पण से सनातन समीक्षा का यह प्रयास आकार ले रहा है।

श्री राजेश कुशवाहा श्री राजेश कुशवाहा
लेखक एवं शोधकर्ता
🎓 M.A. समाजशास्त्र एवं इतिहास

मैं सनातन समीक्षा का संस्थापक तथा इतिहास और पुरातत्व विषयों पर शोध एवं विश्लेषण करने वाला एक कंटेंट क्रिएटर हूँ। मेरा उद्देश्य प्रमाण आधारित इतिहास, पुरातात्विक साक्ष्यों और तथ्यपरक विश्लेषण के माध्यम से भारतीय सभ्यता, संस्कृति और सनातन परंपरा से जुड़े विषयों को सरल, प्रामाणिक और शोधपूर्ण रूप में प्रस्तुत करना है। मैं इतिहास, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर जनजागरण के लिए निरंतर कार्यरत हूँ।

श्री नटराज नचिकेताश्री नटराज नचिकेता
लेखक एवं शोधकर्ता
🎓 M.A. आर्कियोलॉजी

नटराज नचिकेता पुरातत्व विषय में स्नातकोत्तर (एम.ए. आर्कियोलॉजी) हैं तथा सनातन समीक्षा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। वे भारतीय इतिहास, पुरातत्व, प्राचीन सभ्यताओं, धर्म और संस्कृति से जुड़े विषयों पर शोधपरक अध्ययन एवं लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पुरातात्विक साक्ष्यों, ऐतिहासिक स्रोतों और प्रमाण आधारित विश्लेषण के माध्यम से भारतीय सभ्यता एवं सनातन परंपरा से जुड़े तथ्यों को सरल, प्रामाणिक और तार्किक रूप में समाज के सामने प्रस्तुत करना है। वे विशेष रूप से इतिहास और पुरातत्व से संबंधित मिथकों तथा भ्रामक दावों का तथ्यपरक परीक्षण करने के लिए जाने जाते हैं।

अशाेक पटेलअशाेक पटेल
लेखक एवं शोधकर्ता
🎓 M.A. समाजशास्त्र

श्री अशोक पटेल (एम.ए. समाजशास्त्र) समाजशास्त्र के अध्येता एवं शोधकर्ता हैं। इनकी विशेष रुचि समाजशास्त्र, औपनिवेशिक (Colonial) इतिहास, भारतीय संविधान, सामाजिक इतिहास तथा समकालीन सामाजिक-राजनीतिक विमर्श के अध्ययन में है। अशोक पटेल इन विषयों पर शोधपरक लेखन, तथ्य-आधारित विश्लेषण और साक्ष्य-आधारित अध्ययन के माध्यम से जटिल विषयों को सरल एवं प्रामाणिक रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। सनातन समीक्षा में वे मुख्यतः समाजशास्त्र, औपनिवेशिक इतिहास, संवैधानिक विषयों तथा ऐतिहासिक एवं सामाजिक दावों के शोधपरक परीक्षण से संबंधित सामग्री के निर्माण में योगदान देते हैं।